उप्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में पूजा की

Ads

उप्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ व काल भैरव के दरबार में पूजा की

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 04:18 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 04:18 PM IST

वाराणसी, छह मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे और उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ धाम व काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में पूजा की।

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने बाबा काल भैरव मंदिर में हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।

काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ , विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाषा जफर जितेंद्र

जितेंद्र