उत्तर प्रदेश: सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक को मगरमच्छ ने नदी में खींचा

Ads

उत्तर प्रदेश: सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक को मगरमच्छ ने नदी में खींचा

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 11:37 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 11:37 PM IST

गोंडा (उप्र), 20 मई (भाषा) गोंडा जिले में बुधवार को अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से आए एक युवक को सरयू नदी में स्नान के दौरान कथित रूप से मगरमच्छ ने पानी में खींच लिया।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के परी चौक इलाके का निवासी दीपक (30) अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने उमरी बेगमगंज आया था और इस दौरान वह अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ सोनौली मोहम्मदपुर के पास सरयू नदी में स्नान करने गया था।

पुलिस ने बताया कि इसी दौरान अचानक एक मगरमच्छ ने उस पर हमला करके नदी में खींच लिया जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

दीपक के ससुर बाबूलाल शर्मा ने बताया कि स्नान के दौरान मगरमच्छ ने दीपक पर हमला कर दिया और उसे खींचकर गहरे पानी में ले गया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई पता नहीं चल सका था।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार