Kanker Sarpanch Resign: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 56 सरपंचों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से उठाया बड़ा कदम, बढ़ी सियासी हलचल

Ads

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 56 सरपंचों ने दिया इस्तीफा, इस वजह से उठाया बड़ा कदम, Kanker Bhanupratappur Sarpanch Resign News

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 09:21 PM IST

भानुप्रतापपुर। Bhanupratappur Sarpanch Resign कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक में विकास कार्यों के लिए फंड जारी नहीं होने से नाराज 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। सरपंचों के इस फैसले के बाद क्षेत्र की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Bhanupratappur Sarpanch Resign जानकारी के अनुसार अंतागढ़ ब्लॉक की सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच लंबे समय से विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि फंड के अभाव में पंचायत स्तर पर सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरपंचों ने क्षेत्र के विकास कार्यों की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि पर्याप्त बजट नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों के बीच जवाब देना मुश्किल हो गया है और पंचायतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।