उत्तर प्रदेश: अंगीठी से झोपड़ी में आग लगने पर वृद्ध महिला की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश: अंगीठी से झोपड़ी में आग लगने पर वृद्ध महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - January 27, 2024 / 11:11 PM IST,
    Updated On - January 27, 2024 / 11:11 PM IST

पीलीभीत (उप्र), 27 जनवरी (भाषा) पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में अंगीठी की चिंगारी से झोपड़ी में आग लगने के कारण एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बिलसंडा के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गौहनिया गांव में देवकी देवी (92) खेत में झोपड़ी बनाकर रहती थी। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह परिवार से अलग रह रही थी।

कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम महिला ने ठंड से निजात पाने के लिए अंगीठी जलाई थी, जिसकी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। तेज लपटों को उठता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

कुमार ने मुताबिक दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान महिला की आग में झुलसकर मौत हो गई।

भाषा सं जफर आशीष

आशीष