उप्र : सोते समय किसान की गला रेतकर हत्या

Ads

उप्र : सोते समय किसान की गला रेतकर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 14, 2023 / 12:09 PM IST,
    Updated On - June 14, 2023 / 12:09 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 जून (भाषा) जिले के मंसूरौर पुलिस थाना अंतर्गत सोहजनी तगन गांव में सोमवार की रात एक किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापति ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि 50 वर्षीय किसान संदीप त्यागी का गला कटा शव आज उसके घर में पाया गया। कल रात सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा