उप्र : एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी, सहित चार गिरफ्तार

Ads

उप्र : एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी, सहित चार गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 1, 2024 / 05:44 PM IST,
    Updated On - April 1, 2024 / 05:44 PM IST

मथुरा (उप्र), एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले सप्ताह सरेआम एक व्यक्ति पर कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जला कर मारने के आरोप में पुलिस ने मरने वाले की पत्नी, साली और साले सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मथुरा के नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना हाईवे क्षेत्र में नरहौली पुल के निकट महोली निवासी विजय कुमार के साथ पहले मारपीट की गई और उसके बाद कथित रूप से पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि मामले में विजय के पिता पप्पू ने बेटे के ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय की पत्नी पिंकी, साली निशा, साले अटल उर्फ अतुल तथा एक अन्य नटवर सिंह को रिफाइनरी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि चारों को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है और चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा सं जफर मनीषा खारी रंजन

रंजन