Uttar Pradesh Heatwave Alert: प्रदेश में आग उगल रहा आसमान! लू के खतरे को लेकर अलर्ट मोड में योगी सरकार, प्रदेशवासियों से की ये अपील

Ads

Uttar Pradesh Heatwave Alert: प्रदेश में आग उगल रहा आसमान! लू के खतरे को लेकर अलर्ट मोड में योगी सरकार, प्रदेशवासियों से की ये अपील

  •  
  • Publish Date - April 20, 2026 / 10:49 AM IST,
    Updated On - April 20, 2026 / 10:49 AM IST

Uttar Pradesh Heatwave Alert | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने हीटवेव से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को सावधानी बरतने की अपील की
  • सरकार ने बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल की विशेष व्यवस्था की है
  • पशुधन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए भी हीटवेव एक्शन प्लान लागू किया गया

लखनऊ: Uttar Pradesh Heatwave Alert देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप तेज हो गया है। बढ़ते तापमान का असर अब जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। सुबह होते ही तेज धूप से लोग परेशान हो गए हैं और दोपहर होते ही लोगों का घर से निकला मुश्किल हो गया है। वहीं उत्तर प्रदेश मूें भी बढ़ते तापमान (Heatwave Alert) का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। गर्मी और तेज धूप को देखते सीएम योगी ने प्रदेश वासियों के नाम चिट्ठी लिखी है।

Uttar Pradesh Heatwave Alert उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि ‘मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, प्रकृति के स्वभाव के अनुरूप हर मौसम की तरह ग्रीष्म ऋतु आई है। बढ़‌ता तापमान हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपनी तैयारियां पूरी करने का संदेश दे रहा है। प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने कड़कड़ाती ठंड की तरह प्रचंड गर्मी की मार से बचाने की भी तैयारी कर ली है। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।’

‘घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें। बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती या खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। अपना और अपनों का ख्याल रखें।’

मौसम की तरह फसलों का भी चक्र

सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘मौसम की तरह फसलों का भी चक्र होता है। रबी की फसलों की कटाई हो चुकी है। नई फसल की उपल एवं मौसमी फल आपका स्वाद बढ़ा रहे हैं। लेकिन मौसम का चक्र अगर थोड़ा भी परिवर्तित हो जाए, तो बाढ़, सूखा, अकाल से लेकर महामारी तक मनुष्यों के लिए अभिशाप बन जाती है। प्रकृति के स्वभाव के अनुरूप हर मौसम की तरह ग्रीष्म ऋतु आई है। बढ़‌ता तापमान हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने तथा अपनी तैयारियां पूरी करने का संदेश दे रहा है।’

‘प्रदेश के हर व्यक्ति का जीवन अनमोल है, इसलिए सरकार ने कड़कड़ाती ठंड की तरह प्रचंड गर्मी की मार से बचाने की भी तैयारी कर ली है। शासन के हर स्तर पर समन्वित और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है। पीक डिमांड को ध्यान में रखते हुए लगभग 34,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैमारी हैं। इसके लिए सभी भर्मल पावर प्लांट को उनकी पूरी क्षमता से संचालित करने की व्यवस्था की गई हैं। प्रदेशभर में पुराने मीटर को स्मार्ट मीटर से बदलने का कार्म तात्कालिक रूप से रोक दिया गया है।’

‘सड़कों पर पानी का छिड़काव, छायादार क्षेत्रों की व्यवस्था, श्रमिकों को थकावट, निर्जलीकरण एवं लू से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस कड़ी में औद्योगिक एवं निर्माण स्थलों पर स्वास्थ्य जांच शिविर स्थापित किए जाएंगे। हीट स्ट्रोक से प्रभवितों को तत्काल उपचार मिले, इसके लिए अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की गई है। तहसील, भाने, अस्पताल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की जा रही हैं। भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए प्राणि उद्यानों-अभयारण्यों में हीट-वेव एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। गोशालाओं में हरे चारे-चोकर एवं पानी की उचित व्यवस्था रहेगी।’

‘एक दिन पहले भगवान श्री परशुराम का प्रकटोत्सव एवं अक्षय तृतीया उत्साह से मनाया गया। भगवान श्री परशुराम के आशीर्वाद से प्रदेश में सत्य, न्याम और धर्म की स्थापना हुई हैं, जो अक्षम है। अक्षम का भाव संस्कार, समर्पण और सेवा की अविनाशी परम्परा का परिचायक है। भीषण गर्मी मानवता की इसी भावना को आगे बढ़ाने का अवसर है। घर के बाहर पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें।’

‘आप भी पर्याप्त मात्रा में पानी, शिकंजी, छाछ मा नारिमल पानी पीते रहे। बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। सूती मा खादी के ढीले वस्त्र पहनें। सबसे आवश्यक बात, ऐसी कोई लापरवाही न करें, जिससे आग लगने का अंदेशा हो। अपना और अपनों का ख्याल रखें।’

इन्हें भी पढ़े:-

उत्तर प्रदेश में हीटवेव अलर्ट क्यों जारी किया गया है?

राज्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है और लू का प्रकोप बढ़ गया है।

सरकार ने बिजली की क्या व्यवस्था की है?

लगभग 34,000 मेगावाट बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

नागरिकों को किन सावधानियों का पालन करना चाहिए?

पर्याप्त पानी पीना, ढीले सूती कपड़े पहनना, बच्चों-बुजुर्गों का ध्यान रखना और आग से बचाव करना।