उप्र : शादी का झांसा देकर दलित हिंदू महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

उप्र : शादी का झांसा देकर दलित हिंदू महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

उप्र : शादी का झांसा देकर दलित हिंदू महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: September 17, 2024 / 07:18 am IST
Published Date: September 16, 2024 10:42 pm IST

गाजियाबाद, 16 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक दलित हिंदू महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म के लिए एक मुस्लिम व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

साहिबाबाद के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश उपाध्याय ने बताया कि देव नाम के व्यक्ति की पहचान बनाकर रहने वाले आरोपी दानिश को साहिबाबाद थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

उपाध्याय ने बताया, “महिला की पहली मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करते समय दानिश से हुई। उस वक्त उसने अपना नाम ‘देव’ बताया था।”

शिकायत के अनुसार, पिछले साल अप्रैल में ‘देव’ ने साहिबाबाद के एक होटल में महिला से शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद वे डासना में किराए के मकान में साथ रहने लगे, जहां वह गर्भवती हो गई।

उपाध्याय ने कथित पीड़िता के हवाले से कहा, “दानिश ने चुपके से गर्भपात की गोली खिला दी और गर्भपात के बाद ही उसे उसकी असली पहचान का पता चला।”

सच्चाई का पता चलने पर पीड़िता ने इस साल जुलाई में दानिश से उसके घर पर बात की, जहां आरोपी के परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद हापुड़ जिले के कपूरपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसे बाद में साहिबाबाद थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।

बाद में 12 सितंबर को औपचारिक मुकदमा दर्ज किया गया।

उपाध्याय ने बताया कि साहिबाबाद होटल में पीड़िता और दानिश दोनों की मौजूदगी की पुष्टि सुबूतों के जरिए की गई।

उन्होंने बताया कि कि दानिश पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।