उप्र: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
उप्र: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
कौशांबी (उप्र), 19 जुलाई (भाषा) कौशांबी जिले के कोखराज क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस साल 16 जनवरी को सरोजा देवी ने कोखराज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विकास उर्फ भोला और उसके परिवार के चार अन्य लोगों ने उसके बेटों शिवकुमार और आशीष के साथ मारपीट की तथा उन पर तमंचे से गोली चलाई तथा इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। घटना के बाद से फरार विकास उर्फ भोला पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
प्रजापत ने बताया कि रविवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विकास को नरेन्द्र बारा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।
भाषा सं. सलीम
सिम्मी
सिम्मी

Facebook


