उत्तर प्रदेश : मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

Ads

उत्तर प्रदेश : मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - November 20, 2021 / 12:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

शाहजहांपुर (उप्र), 19 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मानसिक रूप से कमजोर 14 वर्षीय लड़की से यहां के अल्लाहगंज इलाके में एक झोला छाप डॉक्टर और उसके साथी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब लड़की बाजार जा रही थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने बताया कि जब लड़की झोला छाप डॉक्टर के क्लिनिक से गुजर रही थी तो आरेापी और उसके साथी ने उसे क्लिनिक में खींच लिया और उससे सामूहिक बलात्कार किया।

एसपी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपियों राम बाबू ओर अक्षय कुमार को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यहां के एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया।

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू पी सिन्हा ने बताया कि बलात्कार के कारण लड़की को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं। पीड़िता की मां के मुताबिक उनकी बेटी की हालत अभी ठीक है लेकिन वह आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हैं। एसपी ने बताया कि बच्ची के इलाज का खर्च पुलिस उठा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि