उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी से संबंधित मानहानि मामले की सुनवाई 13 मार्च को

Ads

उत्तर प्रदेश : राहुल गांधी से संबंधित मानहानि मामले की सुनवाई 13 मार्च को

  •  
  • Publish Date - March 2, 2024 / 06:00 PM IST,
    Updated On - March 2, 2024 / 06:00 PM IST

सुल्तानपुर (उप्र), दो मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले की सांसद-विधायक अदालत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में एक मानहानि मामले की सुनवाई 13 मार्च के लिए निर्धारित कर दी।

राहुल गांधी की ओर से शनिवार को अदालत में पेश हुए अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल ने कांग्रेस नेता की व्यस्तता का हवाला देकर अदालत से अनुरोध किया कि मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी जाए, जिसके बाद सुनवाई के लिए 13 मार्च की तिथि निर्धारित की गयी।

शुक्ल ने बताया कि आज (शनिवार) अदालत में राहुल का बयान दर्ज होना था लेकिन कांग्रेस नेता ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में व्‍यस्‍त हैं, जिसके बाद न्यायालय ने अगली सुनवाई 13 मार्च के लिए निर्धारित कर दी।

अधिवक्‍ता ने बताया कि अगली सुनवाई पर राहुल अदालत में पेश होंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन वह न्यायालय का सम्मान करते हैं। अगर परिस्थितियां ठीक रहीं तो निसंदेह कांग्रेस नेता अदालत में पेश होंगे और अपना बयान दर्ज कराएंगे।

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि आज अदालत में राहुल गांधी का बयान दर्ज होना था लेकिन अभियुक्त की उपस्थिति के कारण नहीं हो सका।

इससे पहले सांसद-विधायक अदालत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले में 20 फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जमानत दे दी थी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र