UP Samoohik Vivah News: उत्तर प्रदेश रचेगा इतिहास!.. एक साथ विवाह बंधन में बंधेंगे 51 हजार जोड़े, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड, जानें कब और कहाँ गूंजेगी शहनाई
Uttar Pradesh Samoohik Vivah News: लखनऊ में 30 अक्टूबर 2026 को 51 हजार जोड़ों का दहेज मुक्त सामूहिक विवाह, सामाजिक बदलाव और जागरूकता का बड़ा अभियान।
Uttar Pradesh Samoohik Vivah News | Image- IBC24 News Archive
- लखनऊ में 51 हजार जोड़ों का सामूहिक विवाह।
- दहेज मुक्त समाज का संदेश देगा आयोजन।
- राज्यपाल को समारोह का निमंत्रण सौंपा गया।
लखनऊ: दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 30 अक्टूबर 2026 को 51 हजार जोड़ों का विशाल सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। (Uttar Pradesh Samoohik Vivah News) यह कार्यक्रम मान्यवर श्री कांशीराम सांस्कृतिक स्थल पर प्रस्तावित है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
राज्यपाल को दिया गया निमंत्रण
आयोजन को लेकर राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक निदेशक सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया और आयोजन की रूपरेखा व इसके सामाजिक उद्देश्य की जानकारी दी।
दहेज मुक्त विवाह को मिलेगा बढ़ावा
सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह दहेज मुक्त होगा। इसका उद्देश्य समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक तरीके से विवाह का अवसर उपलब्ध कराना है। (Uttar Pradesh Samoohik Vivah News) उन्होंने कहा कि 51 हजार जोड़ों का एक साथ विवाह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उनका दावा है कि यह आयोजन विश्व रिकॉर्ड की दिशा में भी एक बड़ा प्रयास हो सकता है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पहले भी हो चुका है सामूहिक विवाह
राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन इससे पहले वर्ष 2025 में बलिया में 2,000 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित कर चुका है। अब संस्था ने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में 51 हजार जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल से दहेज रहित विवाह को बढ़ावा मिलेगा और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलेगी। साथ ही, यह आयोजन सामाजिक एकता और समानता का संदेश भी देगा।
इन्हें भी पढ़ें:
ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ परमाणु समझौते को मंजूरी दी, यूरेनियम संवर्धन की अनुमति संभव: सूत्र
सरकार पुलिस की बर्बर कार्रवाई की आड़ में अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकती : थरूर
जिला अदालत परिसर में वकीलों और मुवक्किल पर हमला, उच्च न्यायालय ने मांगी रिपोर्ट
राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन
भारत-उत्तरी मैसेडोनिया को 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य रखना चाहिए : मुर्मू
ओडिशा: भारी बारिश के कारण रथ यात्रा की ‘दक्षिण मोड़’ रस्म को रोकना पड़ा

Facebook


