उप्र : ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

उप्र : ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत

उप्र : ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत
Modified Date: August 20, 2026 / 11:43 am IST
Published Date: August 20, 2026 11:43 am IST

झांसी (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) झांसी जिले के बबीना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार शाम एक चिकित्सालय में भर्ती मरीज से मुलाकात करके रवीन्द्र कुमार (22), उर्मिला (45), उसका चार वर्षीय नाती संस्कार एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। बबीना क्षेत्र में भारतीय हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) इकाई के नजदीक एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार उर्मिला, संस्कार और चालक रवीन्द्र कुमार (22) सड़क पर गिर गये और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ आगे बढ़ गया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में उर्मिला और संस्कार की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रवीन्द्र ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सिंह ने बताया कि हादसे में घायल आनंद रजक नामक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में