उप्र: कुशीनगर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Ads

उप्र: कुशीनगर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:07 AM IST

कुशीनगर, 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे तमकुहीराज थानाक्षेत्र के गाजीपुर मंदिर के समीप फोरलेन पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि पडरौना नगर का रहने वाला विजय गुप्ता (24) अपने मित्र गोलू मद्धेशिया (27) के साथ एक समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था जबकि पडरौना का ही रहने वाले दीपू प्रसाद (27) व छोटे प्रसाद (21) अन्य मोटरसाइकिल पर सवार थे।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान तेज रफ्तार दोनों बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे गंभीर रूप से घायल विजय, दीपू व छोटे प्रसाद की मौत हो गई जबकि गोलू (20) को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

तमकुहीराज थाना प्रभारी सुनील वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के बाद एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और मामले में विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र