उप्र: मथुरा में सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत

Ads

उप्र: मथुरा में सड़क हादसे में एक नाबालिग सहित दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - October 21, 2025 / 04:29 PM IST,
    Updated On - October 21, 2025 / 04:29 PM IST

मथुरा, 21 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सोमवार रात दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो दोस्तों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान छाता थानाक्षेत्र के नगला थोक निवासी लक्ष्मण (18) और कोसीकलां के नबीपुर निवासी कृष्णा (15) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि लक्ष्मण और कृष्णा (15) कोसीकलां से गांव लौट रहे थे कि तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र