उप्र: मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल

Ads

उप्र: मथुरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 05:30 PM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 06:19 PM IST

मथुरा, 13 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात दिल्ली से आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान औरैया निवासी श्रवण अवस्थी (32) और दिल्ली निवासी शुभम मिश्रा (30) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वहीं घायल शिवम पाण्डेय अयोध्या का रहने वाला है और उसका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

जैंत थाना प्रभारी ने बताया कि तीनो लोग शिवम पाण्डेय की बहन को दिल्ली उसके ससुराल छोड़ने आए थे।

उन्होंने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र