वाराणसी: School Close Order महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद वाराणसी में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों में कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को आठ फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
School Close Order बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाठक ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूल आठ फरवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ ऑनलाइन कक्षाएं ही संचालित होंगी।
पाठक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में डीबीटी प्रोसेसिंग, आधार सीडिंग और स्कूल की मरम्मत, रंग-रोगन इत्यादि जैसे कार्य जारी रहेंगे। शिक्षकों और कर्मचारियों को इन गतिविधियों की निगरानी के लिए स्कूलों में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।
वाराणसी के शहरी क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी, शासकीय सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के स्कूल कक्षा 8 तक बंद रहेंगे।
स्कूल कब तक बंद रहेंगे?
ये स्कूल 8 फरवरी तक बंद रहेंगे।
क्या ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी?
हाँ, इस अवधि में केवल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
क्या ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल भी बंद रहेंगे?
नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल खुले रहेंगे।
क्या शिक्षकों को स्कूल आना होगा?
शहरी क्षेत्रों के शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए घर से कार्य करने की अनुमति होगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के शिक्षकों को स्कूल में उपस्थित रहना होगा।