BJP Lady Leader Viral Video: भाजपा नेत्री अश्लील वीडियो वायरल, सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, राजधानी में भी चर्चा जोरों पर / Image: AI Generated
उदयपुर: BJP Lady Leader Viral Video जिले की दिग्गज महिला नेत्री ने एक वकील पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रेप करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। मामले को लेकर उदयपुर से लेकर जयपुर तक पारा आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस मामले में कई नेताओं पर गाज गिर सकती है।
BJP Lady Leader Viral Video मिली जानकरी के अनुसार मामला भागलपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भाजपा की महिला नेत्री ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वो एक वकील के संपर्क में पिछले एक साल से थी। महिला नेत्री की मानें तो वकील ने बीते दिनों एआई से उनका अश्लील वीडियो बना ली और धमकी देकर कई बार ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं महिला नेत्री ने बताया कि आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
भूपालपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी नेत्री ने बताया कि वह पिछले एक वर्ष से अधिवक्ता विशाल गुर्जर के संपर्क में थीं। पांच महीने पहले आरोपी ने उसे कार्यालय बुलाकर कोल्डड्रिंक पिलाया, जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगे। कुछ समय बाद होश आया। आरोप है कि आरोपी वकील ने अश्लील वीडियो बना लिए और वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा एक अन्य केस में समझौता कराने का दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने एआई के जरिए अन्य परिचितों के साथ वीडियो तैयार कर दिए। उसे आधार बनाकर ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है और डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।
मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों में पुलिस ने रात तीन बजे आरोपी को उसके घर से हिरासत में लिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दरवाजा तोड़कर जबरन प्रवेश किया, सीसीटीवी डीवीआर और मोबाइल जब्त किए तथा परिजनों से मारपीट की। आरोपी की पत्नी ने एसपी से मिलकर जांच अधिकारी बदलने की मांग की।