उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा

Ads

उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा

  •  
  • Publish Date - November 16, 2022 / 02:53 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

लखनऊ, 16 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र पांच दिसंबर से शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में पांच दिसंबर से विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

खन्ना ने कहा, “शीत सत्र संक्षिप्त और संभवत: तीन दिनों का होगा। इस दौरान पूरक बजट भी पेश किया जाएगा।”

विधानमंडल का मानसून सत्र सितंबर में आयोजित किया गया था।

भाषा

जफर पारुल

पारुल