उत्तर प्रदेश के गांव में करंट लगने से महिला की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के गांव में करंट लगने से महिला की मौत

  •  
  • Publish Date - September 13, 2021 / 09:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 30 वर्षीय महिला की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना अटालीपुर गांव में रविवार को हुई जो कैराना पुलिस थाना के अंतर्गत आता है। पूजा नामक महिला जब टेबल फैन को ठीक कर रही थी तभी उसे बिजली का झटका लगा।

उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा सुरभि उमा

उमा