उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महिला की गला रेत कर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में महिला की गला रेत कर हत्या

  •  
  • Publish Date - June 17, 2023 / 01:25 PM IST,
    Updated On - June 17, 2023 / 01:25 PM IST

प्रतापगढ़ (उप्र), 17, जून (भाषा) जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर थाना बाघराय क्षेत्र के देवर पट्टी गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाघराय के थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकीनाथ पांडेय ने शनिवार को बताया कि देवर पट्टी गांव के निवासी बाबर अली कि पत्नी रोजनबानो (45) घर के बगल में अपने आम के बाग की रखवाली के लिए बीती रात को वहां सो रही थी।

उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति ने रोजनबानो की गला रेत कर हत्या कर दी। सुबह लोगों ने उनका रक्त रंजित शव पड़ा देखा। घटना के वक्त रोजनबानो के पति घर पर नहीं थे।

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना कि जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

भाषा सं राजेंद्र नेत्रपाल सुरभि

सुरभि