Woman Run Away With Lover: पहले दी बकरे की बलि.. नशीली चीज मिलाकर परिवार को खिलाया, बेहोश हुए परिजन तो ये खौफनाक कांड कर गई बेटी
पहले दी बकरे की बलि.. नशीली चीज मिलाकर परिवार को खिलाया, Woman Run Away With Lover in Amroha Uttar Pradesh
अमरोहा। Woman Run Away With Lover उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि मायके में रह रही एक विवाहिता ने घर में बने मटन में नशीला पदार्थ मिलाकर अपने ही परिवार के आठ सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपनी तीन वर्षीय बेटी को साथ लेकर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Woman Run Away With Lover पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को परिवार में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। अनुष्ठान के बाद घर में मटन बनाया गया, जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान विवाहिता ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद महिला की मां, दो भाई, दो भाभियां और उनके तीन बच्चे बेहोश हो गए। आरोप है कि परिवार के सभी सदस्यों के बेसुध होने का फायदा उठाकर विवाहिता रात में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर गांव के ही अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। बताया जा रहा है कि युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और करीब तीन महीने पहले भी दोनों घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद विवाहिता पिछले दो महीने से अपने मायके में रह रही थी।
मंगलवार सुबह परिजनों को होश आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फरार महिला और उसके साथ गए युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- CG Electricity Department News: आम आदमी से ही नुकसान की भरपाई करने वाला था बिजली विभाग, इतने करोड़ की होनी थी वसूली, CSERC ने खारिज की मांग
- Shapoor Zadran Passes Away: महज 38 साल की उम्र में इस पूर्व तेज गेंदबाज ने ली आखिरी सांस.. ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में निधन, जानें कैसा रहा उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर
- Action on Bhopal Dilapidated House: तोड़े जाएंगे राजधानी के 600 मकान! बारिश के मौसम में ही छीन जाएगा सिर से छत, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार
- BJP on Digvijay Singh Retirement: “दिग्विजय सिंह पहले देश और हिन्दू धर्म से माफ़ी मांगे फिर कोई यात्रा करें”.. जानें पूर्व CM पर किसने लगाए सनातन को आतंकवाद से जोड़ने के आरोप..
- Vivo New Smartphone Launch: Vivo के नए स्मार्टफोन ने उड़ाया गर्दा! दमदार बैटरी और Snapdragon प्रोसेसर के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, कीमत है इतनी

Facebook


