शामली में गला घोंटकर युवती की हत्या, प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार

शामली में गला घोंटकर युवती की हत्या, प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार

शामली में गला घोंटकर युवती की हत्या, प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार
Modified Date: May 23, 2026 / 09:49 am IST
Published Date: May 23, 2026 9:49 am IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 मई (भाषा) शामली जिले के एक गांव में एक युवती की उसके प्रेमी ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मामला शुक्रवार शाम थानाभवन क्षेत्र के सोनता रसूलपुर गांव का है।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन.पी. सिंह ने बताया कि युवती की पहचान रेशमा (21) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी अली मोहम्मद (25) और उसके साथी आलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सिंह ने परिजनों की शिकायत के हवाले से कहा, ‘‘अली शुक्रवार को रेशमा के घर पहुंचा था। जब रेशमा ने परिवार के सामने उसके साथ जाने से मना कर दिया, तो अली ने कथित तौर पर गुस्से में उसका गला घोंट दिया।’’

पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान आरोपी के दोस्त आलियास ने भी उसकी मदद की। दोनों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया।

पुलिस ने अली मोहम्मद और आलियास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी


लेखक के बारे में