झांसी में युवक ने भाभी पर चाकू से हमला किया

Ads

झांसी में युवक ने भाभी पर चाकू से हमला किया

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 12:46 AM IST

झांसी (उप्र) 28 फरवरी (भाषा) झांसी जिला मुख्‍यालय के प्रेमनगर इलाके में एक युवक ने रिश्ते की अपनी भाभी पर शनिवार को कथित रूप से चाकू से हमला करने के कुछ घंटे बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

उसने बताया कि नैनागढ क्षेत्र स्थित साहू धर्मशाला के पास रहने वाले राकेश साहू ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपना ऑटो लेकर काम पर गया हुआ था, तभी पास ही के हीरापुरा गांव का निवासी उसका मौसेरा भाई महेंद्र साहू (30) सुबह करीब नौ बजे उसके घर आया और उसने उसकी पत्नी माया देवी (36) पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।

राकेश ने कहा कि दो वर्ष पूर्व उन दोनों के बीच कथित संबंधों को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद परिजनों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था और इसी बात की रंजिश के कारण महेंद्र ने माया पर हमला किया।

पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

पुलिस ने बताया कि इसी बीच शनिवार शाम को इलाके के जुगनू मैरिज हॉल के पास महेंद्र का शव एक पेड़ पर लटका मिला।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि अपने कथित प्रेम में असफल होने पर उसने अपनी भाभी पर हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली।

प्रेमनगर थाना के प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि माया देवी पर हुए जानलेवा हमले के संबंध में मामला दर्ज कर हमलावर की तलाश की जा रही थी और इसी बीच आरोपी महेंद्र का शव शाम को इलाके में एक पेड़ पर लटका मिला।

उन्‍होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्‍द सिम्मी

सिम्मी