अवसाद के चलते युवक ने की खुदकुशी

Ads

अवसाद के चलते युवक ने की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - November 20, 2024 / 06:16 PM IST,
    Updated On - November 20, 2024 / 06:16 PM IST

गाजियाबाद, 20 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले की वैशाली कॉलोनी में एक युवक ने अवसाद के चलते कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सक्षम दत्त (24) नामक व्यक्ति ने मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे वैशाली कॉलोनी के सेक्टर—तीन स्थित अपने फ्लैट के कमरे के पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि पीड़ित का परिवार पौड़ी गढ़वाल के देवराना गांव का रहने वाला है।

पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन साल से वह अवसाद में था। उसका इलाज भी किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ की टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सलीम नोमान

नोमान