CM Pushkar Singh Dhami: खेल मैदान पर उतरे सीएम धामी, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बल्ला थामकर किया स्टेडियम का उद्घाटन

Ads

CM Pushkar Singh Dhami: खेल मैदान पर उतरे सीएम धामी, खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट, बल्ला थामकर किया स्टेडियम का उद्घाटन

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 02:02 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 02:02 PM IST

CM Pushkar Singh Dhami | Photo Credit: @DIPR_UK

HIGHLIGHTS
  • सीएम धामी ने किया क्रिकेट मैदान का लोकार्पण
  • युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी

देहरादून: CM Pushkar Singh Dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम पहुंचकर उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर क्रिकेट मैदान को जनपदवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्रिकेट पिच पर स्वयं बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर खेलकर पिच का औपचारिक उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री का खिलाड़ियों के साथ खेल मैदान में उत्साहपूर्ण और आत्मीय अंदाज देखने को मिला।

CM Pushkar Singh Dhami इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों एवं युवाओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल, हॉकी एवं अन्य खेल गतिविधियों में भी सहभागिता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ भी दिलाई तथा उन्हें नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ राज्य में चल रहे अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के माध्यम से राज्य के उदीयमान खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ सहित राज्य के विभिन्न जनपदों में खेलों के लिए बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा प्रदान करना तथा उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इन्हें भी पढ़ें:-

क्रिकेट मैदान का उद्घाटन कहां हुआ?

सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम, पिथौरागढ़ में।

सीएम धामी ने उद्घाटन कैसे किया?

उन्होंने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर खेला।

कार्यक्रम में युवाओं को क्या संदेश दिया गया?

नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अनुशासन और स्वस्थ जीवन अपनाने का आह्वान।