Rishikesh Viral News: कार में बैठे युवकों ने महिला को किए अश्लील इशारे, भड़के लोगों ने दिखाया रौद्र रूप, घेरकर कर दिया बड़ा कांड

Ads

Rishikesh Viral News: कार में बैठे युवकों ने महिला को किए अश्लील इशारे, भड़के लोगों ने दिखाया रौद्र रूप, घेरकर कर दिया बड़ा कांड

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 08:03 AM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 08:04 AM IST

Rishikesh Viral News | Photo Credit: Ai

HIGHLIGHTS
  • नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप
  • भीड़ ने पर्यटकों की पिटाई की
  • पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

ऋषिकेश: Rishikesh Viral News उत्तराखंड के ऋषिकेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दो पर्यटकों को आक्रोशित भीड़ खुलेआम मारपीट की है। बताया जा रहा है कि दोनों कार में बैठकर एक नाबालिग युवती को अश्लील इशारे कर रहे थे। जिससे गुस्साई भीड़ ने सड़क पर दोनों की ​पिटाई कर दी।

Rishikesh Latest News मिली जानकारी के अनुसार, घटना हरिद्वार रो​ड स्थित काली के ढाल की है। आरोप है कि यहां पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर पर कार के धीमी होने पर उसमें सवार दो पर्यटकों ने नाबालिग युवती का अश्लील इशारे किए, फिर उसे छेड़ने का प्रयास किया। लड़की ने जब आसपास मौजूद लोगों से इसकी शिकायत की तो मौके पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। स्थानीय लोगों ने कार सवार युवकों का विरोध किया, लेकिन युवकों ने आरोपों को गलत बताते हुए बहस शुरू कर दी। इसी दौरान माहौल बिगड़ गया और देखते ही देखते भीड़ ने कार को घेर लिया।

इसके बाद भीड़ ने युवकों को पहले वेन्यू कार के अंदर ही पीटा। फिर उनके कपड़े उतारकर बाहर खींच लिया। एक युवक को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमाते हुए पीटा गया। आईडीपीएल चौकी पुलिस ने घायल पर्यटकों को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहां हुई?

यह घटना ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित काली के ढाल पर हुई।

पर्यटकों पर क्या आरोप है?

आरोप है कि उन्होंने कार से नाबालिग युवती को अश्लील इशारे किए और छेड़ने का प्रयास किया।

भीड़ ने क्या किया?

भीड़ ने कार सवार युवकों को घेरकर पहले कार में और फिर बाहर सड़क पर पीटा।