Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: निर्बाध रूप से जारी है छोटे ‘चार धाम’ की यात्रा.. CM धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने ली अफसरों की बैठक, की समीक्षा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और मानसून सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी।

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026: निर्बाध रूप से जारी है छोटे ‘चार धाम’ की यात्रा.. CM धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने ली अफसरों की बैठक, की समीक्षा

Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 review meeting || Image- ANI News File

Modified Date: May 23, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: May 23, 2026 7:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी
  • बढ़ती भीड़ के बीच रात में दर्शन व्यवस्था पर भी विचार
  • मानसून और भूस्खलन को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश व मार्गदर्शन में राज्य के मुख्य सचिव आनदं बर्धन ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा की सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारु और बेहतर रखी जाएं। (Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 review meeting) मुख्य सचिव ने कहा कि जिला प्रशासन, बीकेटीसी और अन्य विभागों के बीच अच्छा तालमेल जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को चारों धामों में आसानी से दर्शन हो सकें।

बढ़ती भीड़ को लेकर विशेष तैयारी

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अगर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा बढ़ती है, तो पहले की तरह रात में भी दर्शन की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा मार्ग के निचले इलाकों में बने होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ठहराने की व्यवस्था की जाए। वहां पानी, भोजन, शौचालय और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहें।

मानसून और भूस्खलन को लेकर अलर्ट

मुख्य सचिव ने आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए सभी जिलों को पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन की स्थिति में राहत और बचाव की पूरी योजना तैयार रखी जाए। (Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 review meeting) इसके साथ ही UCADA को भी एयरलिफ्ट की जरूरत पड़ने पर तैयारी रखने को कहा गया है। सभी जिलों को राशन और जरूरी सामान का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बुजुर्ग और बीमार लोगों को सावधानी की सलाह

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के श्रद्धालु, छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे परिवार और गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग यात्रा करने से बचें। उन्होंने अधिकारियों को इस बारे में लगातार जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

शुरू हो चुकी है चारधाम यात्रा

चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। बाबा केदारनाथ की पंचमुखी पालकी ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना होने के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। (Uttarakhand Char Dham Yatra 2026 review meeting) हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

कांवड़ियों पर कथित टिप्पणी को लेकर एआईएमआईएम नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में लगभग पांच रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी

जम्मू में पुलिस ने राष्ट्रीय ध्वज को बाहर निकालने के लिए तोड़फोड़ अभियान रोका

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

ओडिशा पुरातत्व विभाग ने धरोहरों के संरक्षण के लिए आईआईटी खड़गपुर, एसपीए भोपाल से हाथ मिलाया

देश में पेट्रोल-डीजल की समग्र किल्लत नहीं, कुछ जगहों पर स्थानीय समस्याः इंडियन ऑयल


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown