Rajasthan News: सांसद समेत इन पूर्व विधायकों को बेदखली नोटिस! सरकारी आवास खाली नहीं करने पर PWD की बड़ी कार्रवाई
Rajasthan News: सांसद समेत इन पूर्व विधायकों को बेदखली नोटिस! सरकारी आवास खाली नहीं करने पर PWD की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News | Image Source | IBC24
- सांसद हनुमान बेनीवाल सहित पूर्व विधायकों को नोटिस,
- सरकारी आवास खाली करने का नोटिस,
- 11 जुलाई तक नोटिस चस्पा कर मांगा जवाब,
जयपुर/रंजन दवे: Rajasthan News: राजधानी जयपुर में सरकारी आवास खाली नहीं करने के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल सहित पूर्व विधायक नारायण बेनीवाल और पुखराज गर्ग को बेदखली का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस सम्पदा अधिकारी और एडीएम द्वारा जारी किया गया है जिसमें तीनों को 11 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया है।
Rajasthan News: देर रात हनुमान बेनीवाल के जयपुर स्थित आवास पर पुलिस सुरक्षा के बीच यह नोटिस चस्पा किया गया।बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस संबंध में परिवाद दर्ज किया गया था। मामला जयपुर के ज्योति नगर और जालूपुरा क्षेत्र में स्थित सरकारी आवासों से जुड़ा है जहां संबंधित व्यक्ति अब भी निवास कर रहे हैं जबकि वे वर्तमान में विधायक नहीं हैं। इससे पहले भी विधानसभा द्वारा इन्हें आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजे जा चुके हैं।
Rajasthan News: इस पूरे मामले पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की राजस्थान में कानून का राज है। चाहे कोई जनप्रतिनिधि ही क्यों न हो सभी के लिए कानून समान है। अगर कोई व्यक्ति विधायक नहीं है तो उसे सरकारी विधायक आवास पर कब्ज़ा बनाए रखना कानून सम्मत नहीं है। जनप्रतिनिधियों को सबसे पहले खुद कानून का पालन करना चाहिए। बिजली बिल जमा नहीं कराने पर छूट की अपेक्षा नहीं की जा सकती।जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल के निजी आवास पर बकाया बिजली बिल के चलते बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई भी की गई है। इसे लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है और सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हनुमान बेनीवाल को "बेदखली नोटिस" इसलिए जारी किया गया है क्योंकि वे अब विधायक नहीं हैं और फिर भी जयपुर के सरकारी आवास में रह रहे हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Rajasthan News: Eviction notice to these former MLAs including MP
Latest news Videos | Hindi news Videos | Top news and viral videos
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm