In Gwalior, a manchal woman, who was molesting, beat up Sarerah. Video Of Beating Viral In Social Media
This browser does not support the video element.
ग्वालियरः Woman thrashes young man for molesting मध्यप्रदेश के ग्वालियर में महिला से छेड़खानी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। छेड़खानी करने पर महिला ने सरेआम युवक की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला युवक पर जमकर थप्पड़ बरसाते दिखाई दे रही हैं। वहीं युवक भी उनसे छोड़ देने की लगातार मिन्नतें कर रहा है। ये घटना शहर के गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू इमली नाका इलाके की है।
Read more : महासमुंदः आंगनबाड़ी केन्द्र के खाने में मिली छिपकली, 16 बच्चों की बिगड़ी तबीयत
Woman thrashes young man for molesting जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ कुछ खरीदने के लिए आई हुई थी। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने महिला को अकेली छोड़ दूसरे दुकान पर चला गया। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक महिला के साथ छेड़खानी कर दी। इसके बाद महिला ने युवक की पिटाई शुरू कर दी।
बहरहाल गिरवाई थाना पुलिस युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।