BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

फडणवीस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता चव्हाण की टिप्पणियों की आलोचना की

फडणवीस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता चव्हाण की टिप्पणियों की आलोचना की

फडणवीस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता चव्हाण की टिप्पणियों की आलोचना की
Bhasha
Published: 19 Dec 2025 | 1:00 amModified: 19 Dec 2025 | 1:00 am

वर्धा (महाराष्ट्र), 18 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की।

चव्हाण का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ लोग मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।’’

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई में भारत की ‘‘पूर्ण पराजय’’ का दावा करने के बाद आलोचनाओं के घेरे में हैं।

यहां देवली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं को क्या हो रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत पाकिस्तान से हार गया। उन्होंने दावा किया कि हमारे लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने तो यहां तक ​​कह दिया कि भारत की सेना का आकार कम किया जाना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दरअसल, वे (ऐसे नेता) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसलिए हम उनसे कुछ नहीं कह सकते। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों पर ध्यान न दें।’’

भाषा शफीक देवेंद्र

देवेंद्र

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फडणवीस ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता चव्हाण की टिप्पणियों की आलोचना की

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm