महाराष्ट्र : वर्धा में जलमग्न श्मशान घाट में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया
महाराष्ट्र : वर्धा में जलमग्न श्मशान घाट में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया
वर्धा, 26 जून (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में भारी बारिश के बाद जल भर जाने के कारण श्मशान घाट में फंसे एक छात्र समेत तीन लोगों को आपदा प्रबंधन और दमकल कर्मियों ने बृहस्पतिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वर्धा के देवली तालुका के डिगदोह गांव में सुबह से ही हो रही भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई।
जिला आपदा प्रतिक्रिया प्रबंधन अधिकारी शुभम घोरपड़े ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक स्कूली छात्र और दो अन्य युवक जलमग्न श्मशान घाट में सीमेंट के ढांचे में फंस गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन कर्मियों की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बचा लिया।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र : वर्धा में जलमग्न श्मशान घाट में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया
WARDHA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm