विस्फोटकों के निपटान के दौरान उसके टुकड़ों से चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत
विस्फोटकों के निपटान के दौरान उसके टुकड़ों से चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत
वर्धा, चार दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पुलगांव में केंद्रीय गोला-बारूद डिपो के पास पुराने विस्फोटकों को नियंत्रित तरीके से नष्ट करने के दौरान धातु के टुकड़ों से चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान केलापुर निवासी संदीप तुड़दम (34) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, तुड़दम कुछ अन्य लोगों के साथ सोनेगांव (आबाजी) सैन्य शिविर के प्रतिबंधित क्षेत्र में नष्ट किए जा रहे पुराने विस्फोटकों का धातु इकट्ठा करने गया था।
डीओली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, विस्फोटक से उड़े धातु के टुकड़े उसके सीने में लगे, जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पिछले हादसों के बावजूद, गांव के लोग विस्फोटकों के धातु इकट्ठा करने के लिए इस प्रतिबंधित क्षेत्र में आते रहते हैं।
भाषा राखी रंजन
रंजन
लेखक के बारे में
Web Title: विस्फोटकों के निपटान के दौरान उसके टुकड़ों से चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत
WARDHA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm