BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत
Bhasha
Published: 20 Jul 2026 | 11:24 amModified: 20 Jul 2026 | 11:24 am

वर्धा, 20 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजे विरुल गांव के पास हुई, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के कारण इस व्यस्त एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एथेनॉल ले जा रहा एक कंटेनर ट्रक एक्सप्रेसवे पर ‘इंटरचेंज आईसी-80’ के पास पलट गया। हालांकि दूसरी लेन चालू थी तभी सड़क पर रुकी एक कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार चार यात्रियों और ट्रक चालक सहित उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।

बचाव और यातायात बहाली कार्यों के वास्ते राजमार्ग सुरक्षा के लिए गश्त दल, वर्धा पुलिस, दमकल विभाग और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की टीम तुरंत मौके पर पहुंचीं।

अधिकारी ने बताया कि चूंकि पलटे कंटेनर में अत्यधिक ज्वलनशील एथेनॉल था, इसलिए इसे सुरक्षित रूप से हटाने से पहले खाली करना आवश्यक था।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह अभियान अत्यंत सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।

मुंबई-नागपुर मार्ग पर यातायात को विपरीत लेन से निकाला गया, जिससे प्रभावित हिस्से में भारी जाम लग गया।

पुलिस ने नागपुर से मुंबई की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अगले कुछ घंटों के लिए वर्धा तक समृद्धि एक्सप्रेसवे का उपयोग करने से बचने की सलाह दी और नागपुर-अमरावती राजमार्ग का उपयोग करने के लिए कहा है।

राजमार्ग पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, समृद्धि एक्सप्रेसवे पर 2025 में 185 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जो 2024 के 137 के आंकड़े से 35 प्रतिशत अधिक है।

विदर्भ के सबसे बड़े शहर नागपुर को मुंबई से जोड़ने वाले इस 701 किलोमीटर लंबे छह लेन के राजमार्ग को दिसंबर 2022 से कई चरणों में यातायात के लिए खोला गया था।

अधिकारियों ने पहले कहा था कि निगरानी में सुधार और सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए वर्तमान में एक अत्याधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणाली लागू की जा रही है।

भाषा खारी माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र के वर्धा में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

शहर की खबरें
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm
थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

थाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 8:35 pm