महाराष्ट्र के वर्धा में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दो राहगीरों की हत्या की
महाराष्ट्र के वर्धा में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दो राहगीरों की हत्या की
वर्धा, 21 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले के अरवी कस्बे में बुधवार को मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के लाठी से हमला कर दो बुजुर्गों की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना सुबह के समय एक रिहायशी इलाके की सड़क पर घटी।
अरवी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह घटना सुबह करीब 10 बजे घटी, जब आरोपी ने गोल बाजार इलाके की एक सड़क पर बिना किसी उकसावे के राहगीरों को लाठी से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में दो बुजुर्गों की मौत हो गई।’’
उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र लगभग 20 वर्ष है और उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया, उस समय वह नग्न अवस्था में था।
अधिकारी के मुताबिक आरोपी को एक यातायात पुलिसकर्मी समेत अन्य लोगों ने काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उसे बांधकर स्थानीय थाने ले जाया गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है।
भाषा आशीष मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र के वर्धा में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति ने लाठी से हमला कर दो राहगीरों की हत्या की
WARDHA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm