वर्धा में जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, दो पुलिसकर्मी घायल
वर्धा में जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, दो पुलिसकर्मी घायल
वर्धा, 26 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने तलवार से हमला कर दो पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
बोरगांव मेघे गांव में बृहस्पतिवार शाम हुई घटना के सिलसिले में कम से कम 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
वर्धा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग जैन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सवांगी थाना अंतर्गत बोरगांव मेघे में एक घर में जुए का अड्डा चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने परिसर में छापा मारा और मौके पर मौजूद कुछ बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस दल पर तलवार और धारदार हथियारों से हमला किया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि अब तक तीन महिलाओं सहित 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा आगे की जांच जारी है।
भाषा
शुभम मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: वर्धा में जुआ अड्डे पर छापेमारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, दो पुलिसकर्मी घायल
WARDHA
और भी पढ़ें ›जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pmआईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर
01 Oct 2026 | 8:48 pmथाईलैंड जा रहा व्यक्ति मुंबई हवाई अड्डे पर गिरफ्तार, सात किलोग्राम केटामीन के साथ गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 8:35 pm