West Bengal New CM Latest Update: “कविगुरु टैगोर की कल्पना के बंगाल को फिर से जीवंत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं”.. नए CM के नाम के बाद अमित शाह का यह भाषण हो रहा वायरल , आप भी सुनें
West Bengal New CM Latest Update: सुवेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अमित शाह का बंगाल संस्कृति पर दिया भाषण वायरल हो रहा है।

West Bengal New CM Latest Update
- अमित शाह का बंगाल संस्कृति पर भाषण सोशल मीडिया पर वायरल।
- सुवेंदु अधिकारी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
- भाजपा पहली बार पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुमत सरकार बनाएगी।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के तौर पर शुभेंदु अधिकारी का नाम फाइनल होने के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह ने विधायकों को सम्बोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि, "हम बंगाल की संस्कृति और परंपरा को विदेशी विचारधाराओं के प्रभाव से मुक्त करने और रामकृष्ण, विवेकानंद, महर्षि अरविंद और कविगुरु टैगोर की कल्पना के बंगाल को फिर से जीवंत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। (West Bengal New CM Latest Update) "हम बंगाल की संस्कृति और परंपरा को विदेशी विचारधाराओं के प्रभाव से मुक्त करने और रामकृष्ण, विवेकानंद, महर्षि अरविंद और कविगुरु टैगोर की कल्पना के बंगाल को फिर से जीवंत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।"
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े.
#WATCH | Kolkata | "We are moving forward in the direction of freeing Bengal's culture and tradition from the rule influenced by foreign ideologies and once again creating the Bengal of the imagination of Ramakrishna, Vivekananda, Maharishi Arvind, and Kaviguru Tagore..." says… pic.twitter.com/eFx1AJYjZ4
— ANI (@ANI) May 8, 2026
#WATCH | Kolkata | "It is the responsibility of all of us BJP workers to pursue the goal of 'Sonar Bangla' and fulfil the expectations of the people of Bengal. Today, the Kavi Guru's lines are ringing true: 'The path to a Bengal where the mind is free from fear and the head is… pic.twitter.com/COnI0fCLGN
— ANI (@ANI) May 8, 2026
शुभेंदु कल लेंगे सीएम पद की शपथ
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया। इसके साथ ही उनके राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में हुई पार्टी बैठक के बाद सीएम पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की। शुभेंदु अधिकारी कल शपथ ले सकते हैं, जिस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है।
राज्य में घुसपैठ रोकना सरकार की प्राथमिकता : अमित शाह
भाजपा नेता निशीथ प्रमाणिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की चाह रखने वाली जनता ने भाजपा को बड़ी जीत दिलाई है। (West Bengal New CM Latest Update) उन्होंने कहा कि राज्य में घुसपैठ रोकना और सीमा पर पूरी तरह से फेंसिंग करना नई सरकार की प्राथमिकता होगी।
निशीथ प्रमाणिक ने शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए कहा कि बंगाल को ऐसे ही मजबूत नेता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दो बार हराया है और पार्टी व देश के लिए संघर्ष किया है। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने आज पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों और अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ा था और भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें.
भाजपा पहली बार बना रही सरकार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने 207 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 15 साल से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिली हैं। (West Bengal New CM Latest Update) बता दें कि, आजादी के बाद पहली बार भारतीय जनता पार्टी बंग प्रदेश यानी पश्चिम बंगाल में पूर्ण बहुत के साथ सरकार बनाने जा रही हैं। बंगाल में कांग्रेस, वामदल और टीएमसी जिसे पार्टियां सत्ता में रह चुकी हैं।
VIDEO | Kolkata: Union Home Minister Amit Shah (@AmitShah) felicitates West Bengal BJP Legislature Party leader Suvendu Adhikari (@SuvenduWB).#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qT5GiItStF
— Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग
ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता
महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण
हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा
अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान
भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Amit Shah’s Speech After Suvendu Adhikari’s CM Selection Goes Viral in West Bengal
West Bengal
और भी पढ़ें ›
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pm