ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन

Ads

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं: पेंटागन

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:46 AM IST

दुबई, 10 मार्च (एपी) ईरान के साथ 10 दिनों के संघर्ष में लगभग 140 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। अमेरिकी सैन्य मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने यह जानकारी दी।

पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने एक ईमेल बयान में कहा, “इनमें से अधिकांश चोटें मामूली थीं, और 108 सैन्यकर्मी पहले ही ड्यूटी पर लौट चुके हैं।”

पार्नेल ने बताया कि आठ अमेरिकी सैन्यकर्मी इस समय “गंभीर रूप से घायल” हैं।

यह नया आंकड़ा ईरान की ओर से किए गए जवाबी रॉकेट और ड्रोन हमलों के बाद अमेरिकी सैनिकों को लगी चोटों के व्यापक प्रभाव की पहली झलक देता है, जिसमें कुवैत और सऊदी अरब में सात सैनिकों की जान भी चली गई है।

एपी प्रशांत आशीष

आशीष