सीरिया में सेना की बस के पास विस्फोट, 18 सैनिकों की मौत, 27 अन्य घायल

Ads

सीरिया में सेना की बस के पास विस्फोट, 18 सैनिकों की मौत, 27 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - October 13, 2022 / 04:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:51 PM IST

बेरूत, 13 अक्टूबर (एपी) सीरिया में बृहस्पतिवार को सेना की एक बस के पास हुए विस्फोट में 18 सैनिकों की मौत हो गई जबकि 27 अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।

बीते वर्षों में भी युद्ध से जर्जर देश के सरकार नियंत्रित हिस्सों में ऐसे हमले हुए हैं जिनमें दर्जनों सैनिकों की जान गई है और कई अन्य जख्मी हुए हैं। पिछले मार्च में आतंकवादियों ने मध्य सीरिया के पलमीरा में सेना की बस पर हमला किया था जिसमें 13 सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हुए थे।

सीरिया के प्रशासन ने अतीत में ऐसे हमलों के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार बताया था जो दक्षिण और मध्य सीरिया में सक्रिय है।

एपी अर्पणा प्रशांत

प्रशांत