BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया

अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया

अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया
Bhasha
Published: 04 Jul 2025 | 12:50 pmModified: 04 Jul 2025 | 12:50 pm

पेशावर, चार जुलाई (भाषा) उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कम से कम 30 आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (आईएसपीआर) ने बताया कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार और बुधवार की मध्य रात उत्तरी वजीरिस्तान जिले के हसन खेल इलाके में अफगानिस्तान की तरफ सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

एक बयान में कहा गया कि एक त्वरित कार्रवाई में, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को मार गिराया। इसने कहा कि उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए।

बयान में कहा गया, ‘‘यह सफलता हमारे सतर्क खुफिया नेटवर्क की प्रभावशीलता और हमारे बलों की परिचालनगत उत्कृष्टता की परिचायक है।’’

इसमें कहा गया कि अफगानिस्तान को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि उसकी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए ‘‘विदेशी तत्वों’’ द्वारा न किया जाए।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अफगानिस्तान की तरफ से घुसपैठ की कोशिश कर रहे 30 आतंकवादियों को पाक सुरक्षा बलों ने मार गिराया

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

भूजल घटने से धंस रहे दुनिया के शहर, लेकिन प्रक्रिया को रोका जा सकता है : अध्ययन

01 Oct 2026 | 5:06 pm
रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

रोजमर्रा के कामों के लिए एआई एजेंट पर जोर दे रही मेटा, निजता को लेकर सवाल

01 Oct 2026 | 4:49 pm
फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

फ्लाईदुबई विमान की घटना के बाद चालक दल से जुड़े विमान अपहरण के पुराने मामले फिर चर्चा में

01 Oct 2026 | 4:30 pm
इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

01 Oct 2026 | 4:13 pm
यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

यूएई में भारत के राजदूत ने दुबई में ‘हीरो’ पायलट के परिवार से मुलाकात की

01 Oct 2026 | 3:50 pm
इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

इजराइली नेताओं ने विमान हादसा टालने वाले भारतीय पायलट को बताया ‘सच्चा नायक’

01 Oct 2026 | 2:52 pm
फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

फ्लाईदुबई विमान में हमले के बाद हमलावर सह-पायलट की पहचान और मकसद का अब भी पता नहीं

01 Oct 2026 | 2:32 pm
फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत स्थिर

01 Oct 2026 | 2:20 pm