दुबई, दो मार्च (एपी) हिजबुल्ला के इजराइल पर हमले के बाद लेबनान में इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्ला के संघर्ष में कूदने तथा इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है।
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं। मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे।
इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा। उसने कहा, “दूतावास न आएं।” हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
एपी खारी वैभव
वैभव