कंधार। अफगानिस्तान के हेरात-कंधार राजमार्ग के पास बम धमाके में करीब 34 की जान चली गई। कई घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतकों में कई बच्चें और महिलाएं शामिल हैं। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है ।
पढ़ें- कनाडा में पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा पर हमला, इस वजह से नाराज़ था हमलावर, अब कभ..
तीन दिन पहले भी कंधार प्रांत के बाजार वाले इलाके में आत्मघाती हमला हुआ था। आत्मघाती धमाके में तीन बच्चों सहित 23 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद ये दूसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है।
पढ़ें- विदेश में भी चुनाव प्रचार में ब्रांड बने पीएम मोदी, इस देश के पीएम …
बता दें कि इस से पहले काबुल में रविवार को उपराष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अमरुल्ला सालेह के कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी और 50 अन्य घायल हो गए थे। हमला राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान के पहले दिन हुआ, जिसने देश में चिंताजनक सुरक्षा व्यवस्था की तस्वीर एक बार फिर सामने रखी है। सालेह के कार्यालय के अनुसार हमला स्थानीय समयानुसार शाम करीब चार बजकर 40 मिनट पर शुरू हुआ था।
पढ़ें- डायनासोर की विशाल हड्डी मिली, 14 करोड़ साल पुरानी 500 किलो वजनी..
सेल्फी ले रही युवती नदी में गिरी