बगदाद, 21 जनवरी (एपी) इराक की राजधानी में बृहस्पतिवार को दो आत्मघाती विस्फोटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
पढ़ें- गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण में किया सहयोग, 1 क…
पुलिस के तीन अधिकारियों और ‘स्टेट टीवी’ ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि मध्य बगदाद में एक व्यावसायिक सेंटर में दो विस्फोट हुए।
पढ़ें- रमन ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भें…
इराक के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार यह आत्मघाती विस्फोट थे। घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है। सम्पत्ति भी क्षतिग्रस्त हुई है।