दुबई से इजराइल जा रहे एक वाणिज्यिक विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतारा गया

दुबई से इजराइल जा रहे एक वाणिज्यिक विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतारा गया

दुबई से इजराइल जा रहे एक वाणिज्यिक विमान को आपात स्थिति में सऊदी अरब में उतारा गया
Modified Date: September 30, 2026 / 01:39 pm IST
Published Date: September 30, 2026 1:39 pm IST

तेल अवीव, 30 सितंबर (एपी) संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजराइल आ रहे एक वाणिज्यिक विमान को बुधवार को सऊदी अरब में आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जिससे कुछ समय के लिए विमान के अपहरण की आशंका पैदा हो गई और इजराइल को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े।

इजराइली मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना विमान के दोनों पायलटों के बीच विवाद के कारण हुई। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित थे। विमान सऊदी अरब के तबूक में उतरा, जहां नागरिक और सैन्य हवाई अड्डा है।

‘फ्लाईदुबई’ के विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आपात स्थिति का संकेत भेजा था। यह जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध उड़ान निगरानी संबंधी आंकड़ों से मिली।

घटना की जानकारी रखने वाले एक क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि विमान के कॉकपिट में संभवत: पायलटों के बीच झगड़ा हुआ था। अधिकारी ने कहा कि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि झगड़े की वजह क्या थी।

एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की कि इजराइल ने अपने लड़ाकू विमान रवाना कर दिए थे, क्योंकि उसे विमान के अपहरण की आशंका थी। विमान में उसके कई नागरिक सवार थे। दोनों अधिकारियों ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर जानकारी दी।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल के दिनों में बिना कोई विशेष विवरण दिए सुरक्षा संबंधी बढ़े हुए खतरों को लेकर चेतावनी दी है।

इजराइल में पिछले कई दशकों से विमान अपहरण की कोई घटना नहीं हुई है, और वह दुनियाभर में हवाई अड्डों की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले देशों में से एक है।

इजराइल और संयुक्त अरब अमीरात के 2020 में संबंध सामान्य होने के बाद से दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ानें संचालित होती रही हैं।

एपी गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में