म्यांमा की एक अदालत ने सू ची को और चार साल की सजा सुनाई

Ads

म्यांमा की एक अदालत ने सू ची को और चार साल की सजा सुनाई

  •  
  • Publish Date - January 10, 2022 / 11:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

बैंकॉक, 10 जनवरी (एपी) म्यांमा की एक अदालत ने अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को अवैध रूप से ‘वॉकी-टॉकी’ आयात करने, रखने और कोरोना वायरस संबंधी पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को चार और साल कैद की सजा सुनाई। एक विधि अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सू ची को पिछले महीने दो अन्य मामलों में दोषी ठहराया गया था और चार साल की जेल की सजा दी गई थी, जिसे बाद में देश की सैन्य सरकार के प्रमुख ने आधा कर दिया था।

सेना द्वारा पिछले साल फरवरी में म्यांमा में सू ची की सरकार को बेदखल करने और सत्ता की बागडौर अपने हाथ में लेने के बाद से 76 वर्षीय नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के खिलाफ दायर किए गए लगभग एक दर्जन मामलों में ये मामले भी शामिल हैं।

सू ची के समर्थकों का कहना है कि उनके खिलाफ आरोप सेना के कार्यों को वैध बनाने और उन्हें राजनीति में लौटने से रोकने के लिए लगाए गए हैं।

एपी निहारिका प्रशांत

प्रशांत