Canada School Shooting News: यहां के स्कूल में भीषण गोलीबारी.. कक्षाओं में थे करीब 200 स्टूडेंट्स, जानें कितने लोगों की मौत
Canada School Shooting News: कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में गोलीबारी, हमलावर समेत आठ की मौत, कई घायल, पुलिस जांच जारी।
Canada School Shooting Live Videos and images || Image- WION FILE
- स्कूल गोलीबारी में आठ की मौत
- आरसीएमपी जांच में जुटी
- टंबलर रिज में लॉकडाउन लागू
टंबलर रिज: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज स्थित एक स्कूल में मंगलवार को हुई गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ‘रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस’ (आरसीएमपी) के अनुसार एक संदिग्ध मृत पाया गया है, (Canada School Shooting News) जबकि दूसरे संभावित हमलावर की भूमिका की भी जांच की जा रही है। करीब 2,400 की आबादी वाले इस कस्बे में लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है और आसपास के इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
‘पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट’ ने बताया कि टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल और एलीमेंट्री स्कूल में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। स्थानीय विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि आरसीएमपी और एंबुलेंस सहित जरूरी संसाधन मौके पर भेजे जा रहे हैं। (Canada School Shooting News) अल्बर्टा सीमा के पास वैंकूवर से लगभग 1,000 किलोमीटर उत्तर में स्थित इस कस्बे के सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक करीब 175 विद्यार्थी पढ़ते हैं। कनाडा में स्कूलों में गोलीबारी की घटनाएं काफी दुर्लभ मानी जाती हैं।
BREAKING: Canadian police confirm 7 people killed, 25 injured after school shooting in Tumbler Ridge, BC. 2 others found dead at a home. Suspect also dead. pic.twitter.com/rYBX19npZs
— BNO News Live (@BNODesk) February 11, 2026
Canada: 10 dead, including shooter, in Tumbler Ridge school shooting in British Columbia
Read @ANI Story | https://t.co/7RAbMvc9ey#Canada #Shooting #DeathToll #TumblerRidgeSchool #BritishColumbia pic.twitter.com/qYKVBOdf19
— ANI Digital (@ani_digital) February 11, 2026
❗️⚠️🇨🇦 – A tragic mass shooting occurred on February 10, 2026, at Tumbler Ridge Secondary School in the small town of Tumbler Ridge, northeastern British Columbia, Canada.
According to the latest updates from the Royal Canadian Mounted Police (RCMP) and multiple reliable news… pic.twitter.com/2QW3p4JWYa
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) February 11, 2026
ये भी पढ़ें:-
- UP Budget Session 2026: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना 10वां बजट, इन लोगों पर रहेगा खास फोकस
- अदालत ने यूट्यूबर कैरीमिनाटी को करण जौहर के बारे में मानहानिकारक सामग्री बनाने से रोका
- उप्र: फर्रुखाबाद, मैनपुरी में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार
- नेपाल के पशुपतिनाथ से बिहार होते हुए झारखंड के बैद्यनाथधाम तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे: मंत्री
- चीनी मिलें स्थापित करने और बंद मिलों को फिर से खोलने के लिए कदम उठा रही सरकार: मंत्री

Facebook


