न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप ने शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की बात कही

Ads

न्यायालय के फैसले के बाद ट्रंप ने शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने की बात कही

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 01:20 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 01:20 AM IST

वाशिंगटन, 23 फरवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दुनिया भर के देशों को धमकी दी कि वे (देश) उच्चतम न्यायालय के फैसले के बावजूद उन सभी शुल्क समझौतों का पालन करें जिन पर वे सहमत हुए थे।

ट्रंप ने यह भी कहा कि वह वैश्विक शुल्क को 15 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहते हैं, जो फैसले के तुरंत बाद घोषित किए गए 10 प्रतिशत से अधिक है।

ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘‘कोई भी देश जो उच्चतम न्यायालय के हास्यास्पद फैसले की आड़ में बचना चाहता है, विशेषकर वे देश जिन्होंने वर्षों बल्कि दशकों से अमेरिका को ‘लूटा’ है, उन्हें हाल में सहमत हुए शुल्क से कहीं अधिक शुल्क का सामना करना पड़ेगा।’’

भाषा शोभना सुरेश

सुरेश