America White House Firing: अमेरिका के व्हाइट हाउस के बगल में अचानक फायरिंग से मचा हड़कंप, राष्ट्रपति ट्रंप भी थे अंदर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर!
America White House Firing: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं।
white house/ image source: istock
- गोलीबारी व्हाइट हाउस के पास हुई
- सुरक्षा हाई अलर्ट लाफायेट पार्क के पास तड़के चली गोलियां
- घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं
America White House Firing: वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास एक गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। यह घटना रविवार तड़के व्हाइट हाउस के सामने स्थित लाफायेट पार्क के पास हुई, जहां अचानक गोलियां चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोली चलाने वाला संदिग्ध अभी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद व्हाइट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, जबकि कामकाज सामान्य रूप से जारी है।
Washington DC news: पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरा
America White House Firing घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया और कई ब्लॉकों को बंद कर दिया गया। सीक्रेट सर्विस, मेट्रोपोलिटन पुलिस और यूएस पार्क पुलिस संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्ति और एक वाहन की तलाश में जुटी हुई हैं। फिलहाल न तो आरोपी की पहचान सामने आई है और न ही गोलीबारी के पीछे की वजह का पता चल पाया है। लाफायेट पार्क पहले से ही मरम्मत कार्य के चलते बंद था और वहां बैरिकेडिंग भी की गई थी, जिससे जांच और सुरक्षा में मदद मिल रही है।
US security alert news: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे
घटना के समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे। बताया गया कि उनका दिन व्हाइट हाउस में परिवार के साथ ईस्टर के निजी डिनर के लिए निर्धारित था, जबकि इससे पहले वे अपने कार्यक्रम के तहत मेमोरियल सर्कल और ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब भी गए थे। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और बढ़ा दी गई है, खासकर हाल के दिनों में ट्रंप से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं को देखते हुए। पिछले दिनों भी फ्लोरिडा में एक संदिग्ध विमान को लेकर अलर्ट जारी किया गया था और पहले भी उन पर हमले की कोशिशें हो चुकी हैं, जिनसे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।
यह भी पढ़ेंः-
- Jashpur Minor Death News: CG के इस जिले में दिल दहला देने वाली घटना! कल तक लापता थे दो मासूम, आज मिली ऐसी खबर जिसने सबको रुला दिया…
- Mukhyamantri Annapurna Yojana: राशकार्ड धारकों को हर महीने मिलेगा 5 किलो ज्यादा चावल, भाजपा सरकार ने गरीब परिवार के हित में लिया बड़ा फैसला
- Dhanbad CCP Plant Blast News: CCP प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट में 3 लोगों की हुई मौत, 12 लोग हुए घायल
- Shiv Pooja ke Niyam: भगवान शिव को प्रसन्न रखना है तो सोमवार के दिन इन चीजों से करें परहेज, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
- BSNL Prepaid New Plan: इतना सस्ता और इतना ज्यादा फायदा? BSNL का 72 दिन वाला ये प्लान दे रहा डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
- Datia Jain Mandir Chori News: प्रसिद्ध जैन मंदिर पर चोरो ने बोला धावा, चांदी की मूर्ति और सिंहासन ले उड़े चोर, इलाके में मचा हड़कंप
- Durg School Girl Romance Video: बाउंड्री वॉल पर बैठकर खुलेआम अश्लील हरकत करते नजर आई स्कूली छात्रा, स्कूल ड्रेस में लड़के के साथ रोमांस का वीडियो वायरल

Facebook


