अपीलीय अदालत ने दाखिले में नस्लीय पक्षपात के आरोप से हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मुक्त किया

Ads

अपीलीय अदालत ने दाखिले में नस्लीय पक्षपात के आरोप से हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मुक्त किया

  •  
  • Publish Date - November 12, 2020 / 05:12 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

बोस्टन, 12 नवंबर (एपी) अमेरिका की संघीय अपीलीय अदालत ने दाखिले में एशियाई अमेरिकी आवेदकों के साथ जानबूझकर पक्षपात करने के आरोप से हार्वर्ड विश्वविद्यालय को मुक्त करने के जिला अदालत के फैसले को सही करार दिया है।

बोस्टन में अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील ने कुछ समूहों के इस दावे को खारिज कर दिया कि आईवी लीग का विश्वविद्यालय एशियाई अमेरिकियों पर ‘नस्लीय जुर्माना’ लगा रहा है।

यह फैसला स्टूडेंट् फॉर फेयर एडमिशन समूह के लिए तगड़ा झटका है।

वहीं हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने किसी भी तरह के पक्षपात के आरोप में इंकार किया है।

एपी अर्पणा पवनेश

पवनेश