आसियान नेताओं ने म्यांमा के सैन्य शासकों से लोगों का कत्लेआम बंद करने को कहा

Ads

आसियान नेताओं ने म्यांमा के सैन्य शासकों से लोगों का कत्लेआम बंद करने को कहा

  •  
  • Publish Date - April 24, 2021 / 01:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जकार्ता, 24 अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (आसियान) के नेताओं ने म्यांमा के सैन्य शासकों से मांग की है कि वे लोगों का कत्लेआम तत्काल बंद करें और तख्तापलट के बाद गिरफ्तार किए गए राजनीतिक कैदियों को रिहा करें।

आसियान नेताओं ने यह मांग म्यांमा के शीर्ष जनरल के साथ एक आपात बैठक में की।

विडोडो ने कहा कि जकार्ता में शनिवार को हुई वार्ता में आसियान नेताओं ने म्यांमा के सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग से यह भी कहा कि म्यांमा में संबंधित पक्षों के साथ तत्काल बात शुरू होनी चाहिए।

नेताओं ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देश म्यांमा में जो स्थिति है, वह अस्वीकार्य है।

कई स्वतंत्र आंकड़ों के अनुसार एक फरवरी को तख्तापलट होने के बाद से म्यांमा में पुलिस और सैनिकों की गोलीबारी में 700 से अधिक प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि म्यांमा के जनरल ने आसियान नेताओं की मांग पर क्या जवाब दिया।

यह पहली बार है जब तख्तापलट के बाद जनरल ने म्यांमा से बाहर कोई यात्रा की है।

एपी

नेत्रपाल पवनेश

पवनेश